Skip to main content

काव्य

विवरण - आज विश्व काव्य दिवस कि अनुपम घड़ी मैं सभी काव्य-प्रेमियों और लेखकों का अभिवादन करता हूँ ....ये खास कविता आप सबों के लिए ....कृपया पढ़ें और कॉमेंट सेक्शन में अपना सुझाव देना न भूलें 

काव्य

काव्य वो जो सृजन करे

काव्य वो जो दर्पण बने

काव्य वो जिससे साहस भरे

काव्य वो जिससे आलस मरे

काव्य ऐसा जो शक्ति बोये

काव्य ऐसा जो भक्ति संजोए

काव्य मानो लेखक का अस्त्र

काव्य मानो अहिंसक शस्त्र

काव्य यानी ऋषियों की वाणी

काव्य यानि भारत की कहानी

काव्य है संगीत का मिश्रण

काव्य है समाज का चित्रण

काव्य से ही युग है, काव्य से ही कल्प है

काव्य ही हर रक्तपात का अनुपम विकल्प है

काव्य में ही ज्ञान है

काव्य में ही ध्यान है

काव्य का सम्मान ही

कला का सम्मान है

काव्य का सम्मान ही

कला का सम्मान है

    ©बिनीत कुमार झा | kavya_shaili

Comments